LIVE UPDATES Thursday, 05 November 2026
देश | उत्तराखंड | राजनीति | व्यापार | खेल
728 x 90 Header Banner Space
🔴 बड़ी ख़बरें (BREAKING)
⚡ उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ⚡ खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी⚡ दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी⚡ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन⚡ विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ⚡ देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!
Uncategorized

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को नव -प्रवेशित पीजी डाॅक्टरों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में 160 पीजी डाॅक्टरों ने भाग लिया तथा एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) से संबंधित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इसकी जानकारी केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि घरों और अन्य घरेलू परिस्थितियों में भी इसकी आवश्यकता होती है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता देकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. अंजलि चैधरी, डॉ. पुनीत ओहरी, और डॉ. निधि जैन उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन डॉ. आशुतोष, डॉ. हरिओम, डॉ. किंजम, डॉ. राहुल और डॉ. मनस्विता ने किया। कार्यशाला का माहौल उत्साहपूर्ण और सीखने के लिए प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान जीवन रक्षक तकनीकों को समझा और उनका व्यावहारिक अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *