LIVE NEWS 📅 Thursday, 05 November 2026
उत्तराखंड | देश | राजनीति | खेल | मनोरंजन
🔴 ताज़ा समाचार (BREAKING)
⚡ उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ⚡ खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी⚡ दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी⚡ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन⚡ विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ⚡ देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!
Uncategorized

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

 

AdvertisementAdvertisement

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नर्सिंग की टीम छह विकेट के नुकसान पर 35 रन ही बना सकी। इस तरह मैनेजमेंट ने 15 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैनेजमेंट की भावना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बास्केटबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग को 10-9 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में मैनेजमेंट की टीम ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 16-15 से पराजित कर जीत दर्ज की।

वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को 15-14 और 15-3 से हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर ने शानदार वापसी करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 18-21, 21-18 और 15-7 से पराजित कर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर खेलोत्सव-2026 के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी सहित विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *